सेमलडाला मेले से विकास की घोषणाएँ, स्थानीय उत्पाद और पर्यटन पर जोर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेमलडाला, पीपलकोटी में आयोजित 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले में कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को मंच देते हैं और लोक संस्कृति को सशक्त बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी स्मृति-चिन्ह अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को बल मिला है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया गया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल, वन डिस्ट्रिक्ट–वन फेस्टिवल और मेड इन इंडिया अभियानों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय, स्टेट मिलेट मिशन और होमस्टे योजना से रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। राज्य में 800 से अधिक होमस्टे संचालित हैं और उत्तराखंड तेजी से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। केदारनाथ–बद्रीनाथ मास्टर प्लान, रोपवे और रेल परियोजनाओं से पर्यटन व अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेमलडाला खेल मैदान के विस्तारीकरण, नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, ग्वालदम–तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग का नाम नंदा–सुनंदा मार्ग रखने तथा राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ के सौंदर्यीकरण और अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह के निर्माण की घोषणा की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में राठ जन विकास समिति ने मनाया 25वां स्थापना दिवस
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply