Date Filter

Uttarakhand

पाबौ में जन सुविधा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पाबौ में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जन सुविधा/बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता की और विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त किया।

शिविर में समाज कल्याण, कृषि, बाल विकास, उद्यान, स्वास्थ्य, खाद्य पूर्ति और सहकारिता विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें एक कान की मशीन, एक वॉकर और चार छड़ियां शामिल रहीं।

इसके अलावा शिविर के दौरान 12 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। बाल विकास विभाग ने दो महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी प्रदान की। खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोहली ने बताया कि इस प्रकार के जन सुविधा शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं मिल रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us