सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, सैंजी में आयोजित हुआ निःशुल्क आर्थोपेडिक्स शिविर
उत्तराखंड जन चेतना मंच चंडीगढ़ द्वारा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सैंजी, पौड़ी गढ़वाल में एक विशेष आर्थोपेडिक्स शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के लिए कमर, घुटने और गले से संबंधित स्वास्थ्य उपकरण (सपोर्टर) निःशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड जन चेतना मंच के सभी पदाधिकारियों का स्कूल के उप प्रबंधक श्री शम्भू प्रसाद खंकरियाल द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
गाँव में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में प्रमुख भूमिका श्री जसपाल चौहान तथा श्री मान सिंह भंडारी ने निभाई। उनके द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग भी वितरित किए।
उत्तराखण्ड जन चेतना मंच के प्रधान श्री दीपक असवाल में ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि यहाँ आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। आगे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम उत्तराखण्ड के पहाड़ों में आयोजित किए जाएँगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री हरीश कुमार, प्रधानाचार्य राo इo काo जगतेश्वर श्री नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ अध्यापक राo इo काo ग्वालखुडा श्री राजकुमार चतुर्वेदी, सहायक अध्यापक श्री सुनील कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी श्री विश्वम्भर प्रसाद खंकरियाल, एस पी एस की अध्यक्षा श्रीमती गीता भंडारी, उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन देवी तथा एसपीएस के प्रधानाचार्य श्री योगेन्द्र सिंह नेगी एवं अन्य सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
स्वास्थ्य विभाग को मिले 352 ANM
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply