Date Filter

Entertainment

हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक का विमोचन


 
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं के छात्र अब राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से भी परिचित होंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसे कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
   
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक, लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होने के साथ राज्य की महान विभूतियों के जीवनी से परिचित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश का सामाजिक एवं आर्थिक विकास वहां के बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इसमें शिक्षकों की भी बड़ी जिम्मेदारी होती है। बच्चों को जीवन में आगे बढाने में उनका अमूल्य योगदान रहता है। बच्चों को किस प्रकार बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाय यह दायित्व भी विभाग के साथ शिक्षकों को निभाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढावा देने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा
  • पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की टीचर गिरफ्तार
  • Dehradun Hosts International BRICS Academic Conference
  • अब ‘UKPSC Mitra’ ऐप पर मिलेगी UKPSC भर्ती और परीक्षाओं की हर अपडेट
  • Uttarakhand to Bring New Guidelines for Trekking, Mountaineering
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
  • हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
  • गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
  • आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
  • Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
  • उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
  • भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
  • 24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended
  • चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों पर मुख्य सचिव की बड़ी समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हर्षिल और गंगोत्री के विशेष बूथों का निरीक्षण
  • Uttarakhand Defence Academy to Offer Free SSB Coaching to NDA Qualifiers

Stay Connected With Us

Subscribe Us