उत्तराखंड में बढ़ती हत्याएं: 16 दिन में 5 मौतें, सुरक्षा पर सवाल
देहरादून: शांत राज्य की छवि रखने वाला उत्तराखंड इन दिनों लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से सहमा हुआ है। महज 16 दिनों में पांच सनसनीखेज हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन में भय का माहौल है और पुलिस की गश्त व खुफिया तंत्र की सक्रियता पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।
29 जनवरी को विकासनगर के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा की दरांती और पत्थर से हत्या कर दी गई। इस मामले में उसका चचेरा भाई नामजद है, जो फरार है।
31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर में 35 वर्षीय प्रीति की किराये के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
2 फरवरी को मच्छी बाजार स्थित दूल्हा बाजार में 22 वर्षीय युवती की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवती ने पहले ही धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया गया।
11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं
13 फरवरी को रायपुर में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की जिम से बाहर निकलते समय गोली मार दी गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।
लगातार हो रही इन वारदातों ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Winter Carnival, National Skiing Championship Kick Off in Auli
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply