Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा

देहरादून: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग, अनधिकृत निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र की अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए धामी सरकार रेरा (RERA) में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में परियोजना निगरानी, शिकायत निस्तारण और बिल्डर पंजीकरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों की रेरा व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उत्तराखंड में बेहतर प्रथाएं लागू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही रेरा पोर्टल को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रणाली से जोड़ने और अनुमोदन प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी व समयबद्ध बनाने पर जोर दिया गया।

प्रस्ताव रखा गया कि स्वीकृत नक्शे में किसी भी बदलाव से पहले कम से कम दो-तिहाई आवंटियों की सहमति अनिवार्य हो। वहीं, अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण पर निगरानी बढ़ाने के लिए विकास प्राधिकरणों और रेरा के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

रेरा के प्रभारी अध्यक्ष नरेश मठपाल ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक राज्य में 689 रियल एस्टेट परियोजनाएं और 510 एजेंट पंजीकृत हो चुके हैं। वहीं, 1342 शिकायतों में से 86 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आवश्यक सुधार चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us