Date Filter

Crime

रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद के बाद चार बदमाशों ने दो मजदूरों पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि दोनों मजदूर इस हमले में बाल-बाल बच गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला स्थित बादशाह होटल के पास एक मकान में मंगलौर क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी अमजद और गुलशेर पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मोबाइल चलाने को लेकर उनका एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया।

कुछ ही देर में चारों आरोपियों ने मजदूरों पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us