Date Filter

Uttarakhand

ऐतिहासिक मौण मेले में उमड़ा जनसैलाब, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण

मसूरी: उत्तराखंड के जौनपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मौण मेला शनिवार को अगलाड़ नदी के तट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित हुआ। मसूरी सहित 114 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण इस अनूठे लोक पर्व में शामिल हुए। ढोल-दमाऊ की गूंज और लोकनृत्यों के बीच बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले की शुरुआत पारंपरिक पूजा के साथ हुई। इसके बाद टिमरू की छाल से तैयार प्राकृतिक पाउडर (मौण) को नदी में प्रवाहित किया गया, जिसके बाद हजारों ग्रामीण पारंपरिक उपकरणों के साथ नदी में उतरकर सामूहिक रूप से मछली पकड़ने की सदियों पुरानी परंपरा निभाते नजर आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मेले की शुरुआत वर्ष 1866 में तत्कालीन टिहरी नरेश ने की थी। करीब 160 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी जीवंत है। टिमरू से तैयार प्राकृतिक पाउडर के उपयोग के कारण यह परंपरा पर्यावरण के अनुकूल भी मानी जाती है।

मेले में जौनपुर और जौनसार की लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऐतिहासिक मौण मेले में उमड़ा जनसैलाब, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण
  • युवा शक्ति से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का सपना: सीएम धामी
  • दो बूंद जिंदगी की: उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में पल्स पोलियो अभियान शुरू
  • पौड़ी में गुलदार का कहर, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
  • Lions Foundation Opens Free OPD Hospital in Dehradun
  • हरिद्वार में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी दो अहम परियोजनाएं
  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Stay Connected With Us

Subscribe Us