Date Filter

Health

दो बूंद जिंदगी की: उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में पल्स पोलियो अभियान शुरू

देहरादून: राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी)-2026 के तहत उत्तराखण्ड में राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से किया गया। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

डॉ. तिवारी ने कहा कि भारत पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से पोलियो-मुक्त है, लेकिन वायरस के आयात की आशंका को देखते हुए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाने की अपील की।

निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. शिखा जंगपांगी ने अभियान में जनसहभागिता और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना की।

अभियान राज्य के सभी 13 जिलों में चलाया जा रहा है। बूथ गतिविधियों के बाद स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। प्रवासी, सीमावर्ती, दुर्गम और अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऐतिहासिक मौण मेले में उमड़ा जनसैलाब, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण
  • युवा शक्ति से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का सपना: सीएम धामी
  • दो बूंद जिंदगी की: उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में पल्स पोलियो अभियान शुरू
  • पौड़ी में गुलदार का कहर, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
  • Lions Foundation Opens Free OPD Hospital in Dehradun
  • हरिद्वार में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी दो अहम परियोजनाएं
  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Stay Connected With Us

Subscribe Us