21वीं राज्य स्तरीय जुनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार जिला विजेता बना
उत्तराखंड कबड्डी संघ के तत्वावधान में डैफोडिल पब्लिक स्कूल, मोटाढांग के प्रांगण में चल रही 21वीं राज्य स्तरीय जुनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार बना विजेता। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के दस जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पौड़ी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष चेतन जोशी ने बताया कि आज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला नैनीताल और उधम सिंह नगर के बीच खेला गया जिसमें कांटे की टक्कर में नैनीताल की टीम 39-36 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार तथा देहरादून के बीच खेला गया जिसमें हरिद्वार ने देहरादून को 44-27 के अंतर से हराया। नैनीताल तथा हरिद्वार के बीच हुए फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की टीम नैनीताल को 41-21 के अंतर से हराते हुए प्रतियोगिता की सिरमौर बनी।
राज्य-स्तरीय इस प्रतियोगिता में किए गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन से श्री पदमेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा विजेता टीम को ट्राफी तथा पुरुस्कार प्रदान किए गए। श्री पद्मेन्द्र बिष्ट ने अपने संबोधन में विजेता, उपविजेता टीमों के साथ ही समस्त प्रतिभागी टीमों को बेहतरीन खेल के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बुंखाल में क़ालींका माता के मेले का भव्य आयोजन
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply