एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की छापेमारी, 2017-18 की गड़बड़ी की जांच जारी
एम्स ऋषिकेश में 2017-18 में उपकरणों की खरीद और मेडिकल स्टोर आवंटन में हुई गड़बड़ी के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम एम्स परिसर पहुंची और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले लिए हैं, जिससे इस मामले में नए खुलासे की संभावना बढ़ गई है।
2017-18 में एम्स प्रशासन ने अस्पताल परिसर की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन की खरीद की थी। जांच में सामने आया कि इस खरीद प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई और करीब 4.41 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का खुलासा हुआ। खास बात यह है कि इतनी महंगी मशीन केवल 124 घंटे ही चल पाई। यही नहीं, जिस मशीन को एम्स ने ऊंची कीमत पर खरीदा, वही मशीन एक अन्य कंपनी काफी कम कीमत में उपलब्ध करा रही थी।
सीबीआई ने इस मामले में एम्स के माइक्रोबायोलाजी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम जी उमर, एनाटॉमी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन सहायक प्रोफेसर अनुभा अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशि कांत, लेखाधिकारी दीपक जोशी और दिल्ली स्थित प्रो-मेडिक डियाईसेस कंपनी के स्वामी पुनीत शर्मा को नामजद किया है।
इस मामले में कुछ अन्य लोक सेवकों और निजी क्षेत्र के अज्ञात व्यक्तियों पर भी संदेह जताया जा रहा है। सीबीआई टीम ने जांच के दौरान कई दस्तावेजों को खंगाला और कुछ अहम सबूत अपने साथ ले गई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम जांच के दायरे में आ सकते हैं।
सीबीआई जांच के चलते एम्स ऋषिकेश में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि आगे इस मामले में क्या बड़े खुलासे होते हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बेटियों के भविष्य को संवार रही नंदा गौरा योजना, करोड़ों की आर्थिक सहायता जारी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply