देहरादून में 10 दिनों में 13 बच्चे लापता, सोशल मीडिया बनी बड़ी वजह
देहरादून: राजधानी देहरादून में पिछले 10 दिनों में 13 नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज होने से चिंता बढ़ गई है। इनमें अधिकांश बच्चों की उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच है, जबकि लापता होने वालों में नाबालिग बच्चियों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव, आभासी दुनिया से बढ़ती अपेक्षाएं और परिवारों में संवाद की कमी बच्चों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। कई बच्चे छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर घर छोड़ने जैसे कदम उठा रहे हैं।
दून मेडिकल कॉलेज की मनोचिकित्सक डॉ. जया नवानी का कहना है कि अनियंत्रित डिजिटल एक्सपोजर बच्चों की निर्णय क्षमता को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने परिवारों में बेहतर संवाद और भावनात्मक सुरक्षा पर जोर दिया।
वहीं, देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। पिछले एक वर्ष में गुमशुदा हुए 93 प्रतिशत बच्चों को बरामद किया जा चुका है। पुलिस और विशेषज्ञों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवार, समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता बताई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट बदलेंगे पहाड़ों की तस्वीर
Latest Newst
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार

Leave A Reply