चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, गंगोत्री-यमुनोत्री में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

file_00000000b29c8208a5737a63c9851781

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। यात्रा के 147 दिनों में अब तक 50,28,497 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 45,09,324 थी।

गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

गंगोत्री धाम में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 7,84,321 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले 2022 में 7,81,961 श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड था।

वहीं, यमुनोत्री धाम में 7,03,302 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वर्ष 2025 में यहां 6,44,637 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी बढ़ी संख्या

बदरीनाथ धाम में अब तक 17,28,578 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 13,82,845 था। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 3,19,135 तक पहुंच गई है।

चारधाम यात्रा के लिए अभी करीब दो माह का समय शेष है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा यात्रा से जुड़े जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो