उत्तराखंड में SIR खत्म, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

file_000000009bac8211898211b7c874e8cc

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सोमवार रात 12 बजे पूरा हो गया। इसके साथ ही मतदाता सूची का पूरा डाटा फ्रीज कर दिया गया है। अब 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इससे पता चलेगा कि कितने नाम हटे और कितने नए मतदाता जुड़े।

SIR की शुरुआत 8 जून को हुई थी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए, जिन्हें 7 जुलाई तक जमा कराया गया। 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई और 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इनका निस्तारण 28 सितंबर तक पूरा किया गया।

पांच जिलों के सत्यापन से बदली तारीख

पहले अंतिम सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी, लेकिन पांच जिलों के मतदाताओं के उत्तर प्रदेश से सत्यापन के चलते तारीख आगे बढ़ाई गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अनुसार अब डाटा में कोई बदलाव संभव नहीं है। हालांकि, छूटे हुए या नए पात्र मतदाता फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वा सकेंगे।

SIR में हटे लाखों नाम

प्री-SIR अभियान में करीब 5 लाख स्थानांतरित या मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए। ड्राफ्ट सूची के बाद करीब 8 लाख नाम और हटाए गए। चुनाव कार्यालय के अनुसार नागरिक ECI-Net या बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो