देहरादून में ट्रिपल मर्डर: बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

HT9C4Aja4AAYaBg

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। घर में घुसे आरोपी ने लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी पर पेचकस से हमला कर दिया। तीनों की मौत हो गई। भाग रहे आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मकान नंबर 16 में 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला मौजूद थीं। आरोप है कि आरोपी ने रजनी कपूर के गले से चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पेचकस से हमला किया और बाद में रमेश कपूर व नौकरानी शीला पर भी वार कर दिए।

शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर पड़ोसी तीनों घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट के अलावा वारदात के पीछे किसी अन्य वजह की भी जांच कर रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love