जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, CM धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट तथा महालक्ष्मी एवं किशोरी किट वितरित क
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
सीएम धामी ने बताया कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान जनसमस्याओं का समाधान करने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी और सुशासन को बढ़ावा देना है। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और अन्य सरकारी सुविधाएं जनता तक पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
