Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखण्ड करेगा राष्ट्रीय खेल और विंटर नेशनल गेम की मेजबानी


38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में आयोजित किए जाएंगे। 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही, उत्तराखण्ड में विंटर नेशनल गेम्स का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए एक सम्मान की बात है कि राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा का आभार व्यक्त किया और उन्हें श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य में खेलों के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देवभूमि उत्तराखण्ड में इन खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए उन राज्यों के अनुभवों का लाभ उठाया जाएगा जहां पहले राष्ट्रीय खेल हो चुके हैं, ताकि आयोजन की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का उद्देश्य है कि इन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अब तक हुए खेलों से बेहतर हो। इसके साथ ही, खिलाड़ियों और देशभर से आने वाले दर्शकों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राज्य के लोगों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही, उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक बड़ा मंच मिलेगा, जो राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us