देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
देहरादून: विभिन्न छात्र समस्याओं और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को NSUI ने राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
कांग्रेस भवन से शुरू हुए मार्च में प्रदेशभर से पहुंचे NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। सेंट जोसेफ स्कूल के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा विवादों से युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
Latest Newst
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार

Leave A Reply