NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी नीट पुनर्परीक्षा, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने तथा सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा। साथ ही परीक्षार्थियों को परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र शासनादेश जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारियों को सड़कों के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाएं और बैकअप प्लान तैयार रखने को कहा गया।
मुख्य सचिव ने 14 जून को प्रस्तावित UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा के लिए भी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन, परीक्षार्थियों की सघन जांच और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply