Date Filter

Accident

मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। झड़ीपानी-कोलूखेत शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार सुबह 9:16 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि बार्लोगंज चौकी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई है। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई अत्यंत दुर्गम और घनी झाड़ियों से घिरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सफेद रंग की मारुति सिलेरियो कार (DL5CS 4610) सड़क की तीव्र ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग उत्तरकाशी से आ रहे थे और हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने पास की एक दुकान से सामान खरीदा था।

एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों और विशेष उपकरणों की सहायता से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us