Date Filter

Health

स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण

देहरादून: राज्य गठन के वर्षों बाद भी उत्तराखंड के कई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की पहुंच से दूर हैं। पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी के कई गांवों में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में कई बार दो दिन तक का समय लग जाता है।

पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक के स्यूंसाल गांव में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जैसी जांच के लिए 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं गैरसैंण के सारकोट गांव में उपजिला चिकित्सालय होने के बावजूद ऑपरेशन थिएटर और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है।

रुद्रप्रयाग के चाका गांव में शाम के बाद ट्रॉली सेवा बंद हो जाने से रात में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। पौड़ी के सुराल गांव में जंगली जानवरों का डर भी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में बाधा बन रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाओं की कमी के कारण कई प्रसव घरों में ही हो रहे हैं और समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं और संसाधनों को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us