Date Filter

Education

पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी

पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी दौरे के दौरान श्रीनगर रोड स्थित आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ₹110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास और 5 का लोकार्पण किया।

विज्ञान संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रदर्शनों का अवलोकन कर छात्रों से संवाद भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना की और रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा करते हुए इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती, सख्त नकल विरोधी कानून, स्वरोजगार, पर्यटन और आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र की विकास परियोजनाएं रोजगार और पर्यटन को नई गति देंगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Stay Connected With Us

Subscribe Us