Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ मनाई दिवाली



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मिलन के अवसर पर बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और उन्हें दीपावली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक अपनी सेवा के बाद भी समाज में योगदान देता है और देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को वीरता और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए सराहा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह खुद एक सैन्य परिवार से हैं और इस संस्कृति में पले-बढ़े हैं। उन्होंने भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि देश की आजादी के बाद से सेना ने हर युद्ध में अदम्य साहस दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में `वन रैंक वन पेंशन` योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। साथ ही, देश ने रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़े कदम बढ़ाए हैं।

उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है, जबकि चंपावत में शारदा कॉरिडोर बनाया जाएगा। राज्य में यूसीसी विधेयक और नकल विरोधी कानून लागू किए गए हैं, जिसके तहत 18,500 युवाओं को बिना गड़बड़ी के सरकारी नौकरी मिली है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में बलिदानी सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने चंपावत में एनसीसी कंपनी खोलने और सैन्य बहुउद्देश्यीय केंद्र स्थापित करने की बात भी कही।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिलाधिकारी नवनीत पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग और भारतीय सेना के पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us