दून प्रशासक ने स्ट्रीट लाईट महकमे के अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, लाइटें समयावधि में ठीक करें…. वरना
दून जिलाधिकारी और नगर निगम प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को दो टूक शब्दों मे अपने जिम्मेदारी समझकर लंबित कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी।
प्रशासक ने सम्बन्धित अधिकारीयों को प्रत्येक दिन अपनी टीम को कॉल कर डिमांड प्राप्त करते हुए मांग के अनुरूप सामग्री का वितरण करते हुए रजिस्टर बनाने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटिरिंग करने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्धारित वर्कर उपलबध न कराने तथा रिपेयर होने गई लाईटों की वापसी की धीमी प्रगति पर ईईएसल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने मैनेजमेंट की कमिया आप स्वयं हैंडल करें, नगर निगम को शर्तों के अनुसार सेवा उपलब्ध कराना होगा नही तो निर्धारित मानकों के अनुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही जारी रहेगी।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि आप नगर निगम देहरादून में कार्य कर रहे कोई पहाड़ों में नही यहाँ सभी सुविधाएं उपलब्ध है। कार्य करने में क्या दिक्कत है, कोई पेरशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सैक्टर अधिकारियों को अपनी-अपनी टीम वार्डवार जानकारी रहे तथा बार-2 टीमें न बदले।
बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, यूएन गौरव भसीन, नगर निगम के अधिशासी अभियंता, एई, लाईट निरीक्षक सहित ईईएसएल के आरएम उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बाहरी राज्यों की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Latest Newst
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration

Leave A Reply