Date Filter

Uttarakhand

चोरी के बाद क्लोन किए गए मोबाइल हैंडसेट को भी ढूंढ निकालेगा CEIR सिस्टम

इस महीने दूरसंचार विभाग के आधुनिकतम मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम के शुरू होने के साथ ही पूरे भारत में खोए हुए या चोरी के मोबाइल फोन आसानी से ब्लॉक और ट्रैक किए जा सकेंगे।

भारत सरकार के उपक्रम C-DOT ने दूरसंचार विभाग के लिए Central Equipment Identity Register (CEIR) प्रणाली का प्रयोगिक तौर पर कई दूरसंचार सर्किलों में परीक्षण पूरा कर लिया है। यह प्रणाली दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर पूर्व क्षेत्र मे पहले से लागू की जा चुकी है और अब यह सिस्टम पूरे भारत में अमलीकरण के लिए तैयार है।

CEIR सभी दूरसंचार नेटवर्कों पर क्लोन किए गए मोबाइल फोन को भी ट्रैक करने में सक्षम है। सरकार ने पहले ही मोबाइल हैंडसेट ख़रीदते वक्त पंद्रह अंकों वाले IMEI का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया है जिससे किसी भी मोबाइल को ट्रैक किया जा सकता है।

टेलीकॉम ऑपरेटरों और CEIR सिस्टम डिवाइस के IMEI नंबर और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को नेटवर्क पर देख पाएगें। सामान्य तौर पर बदमाश चोरी किए गए मोबाइल फोन के IMEI नंबर को बदल देते हैं जिससे चोरी किए हुए हैंडसेट को ट्रैक करना और ब्लॉक करना जटिल हो जाता है। लेकिन CEIR विभिन्न डेटाबेस की मदद से किसी भी क्लोन किए गए मोबाइल फोन को नेटवर्क पर ब्लॉक करने में सक्षम होगा।

CEIR का मूल उद्देश्य चोरी और गुम हुए मोबाइल की रिपोर्टिंग को आसान बनाना है। इससे मोबाइल फोन की चोरी की वारदातों में कमी आएगी और साथ ही क्लोन या नकली मोबाइल का पता लगाने में आसानी होगी।

हाल ही में, कर्नाटक पुलिस ने CEIR प्रणाली का उपयोग करके 2,500 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए और मालिकों को लौटा दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में गुलदार का कहर, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
  • Lions Foundation Opens Free OPD Hospital in Dehradun
  • हरिद्वार में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी दो अहम परियोजनाएं
  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

Stay Connected With Us

Subscribe Us