आइए…अपने पहाड़ को भूतिया बनने से बचाएँ
पहाड़ों को अगर बचाना है तो हमारे देश विदेश में रहने वाले भाई-बहन आपस में मिलकर यहाँ की स्थिति को संभालने का प्रयत्न कर सकते हैं क्योंकि परिस्थितियाँ बद से बदतर होती चली जा रही हैं। पहाड़ों से बेटियों का गायब होना, फसलों को जंगली जानवरों द्वारा खाया जाना ,बाघ का आतंक, बेरोजगारों की बढ़ती संख्या और विकास के नाम पर विनाश को न्योता देता अनियंत्रित विकास! परेशानियों की गाथा बहुत लंबी है लेकिन मैं बहुत आशान्वित हूँ कि अगर बुद्धिजीवी और सक्षम लोग चाहे तो परिस्थितियों में सुधार भी लाया जा सकता है।
इतिहास गवाह है कि उसी घर में सेंध लगती है जिस घर में पर्याप्त उजाला नहीं होता है। अगर उत्तराखंड को विभिन्न प्रकार के माफियाओं और बाहरी अतिक्रमण से बचाना है तो अपना घर आबाद करना होगा अपने घर में अगर उजाला हो तो जंगली जानवर भी पास आने से कतराते हैं। छुट्टियाँ पड़ने वाली है बच्चों के साथ अपने गाँव जरूर आइए ।कुछ ही दिन सही यहाँ आबाद करिए, लोगों का हौसला बनिए। मैं इस बात पर जोर देती हूँ कि यह नेक काम आपके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा आपके बच्चे अपनी जड़ों से जुड़ेंगे और आपका गाँव आपका एहसानमंद रहेगा। लोगों की परेशानियाँ सुनिए अपने स्तर पर थोड़ा सा उनके दुख को कम करने का प्रयत्न कीजिए।
एक बहुत बड़ा मिथक है कि गाँव वाले आत्मकेंद्रित हो गए हैं। कोई सुनता नहीं है। गाँव के लड़के रोजगार नहीं करना चाहते। वगैरह वगैरह …ऐसा कुछ भी नहीं है वे सिर्फ आपका सपोर्ट और गाइडेंस चाहते हैं और लड़कियाँ काउंसलिंग चाहती हैं। अपनी योग्यता अनुसार हर प्रकार से हम लोग सहायता कर सकते हैं तन मन और धन जिसके पास जो है आएँ और अपने पहाड़ को बचाएँ। एक बहन की पुकार समझ कर ही सही इस बार छुट्टियों में देश-विदेश ना जाकर अपने गाँव की शुद्ध हवा में जमीन पर चटाई बिछाकर सोएँ और तारों को निहारें।
विभा पोखरियाल नौडियाल
-
Next Post
ग़ैर चीनी मिठास का उपयोग चिंताजनक :- विश्व स्वास्थ्य संगठन
Latest Newst
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Leave A Reply