Date Filter

sports

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर राज्यपाल ने की समीक्षा

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इसे प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण बताते हुए आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं को व्यवस्थित रखने, चिकित्सा व्यवस्था पुख्ता करने और आयोजन स्थलों पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल-कॉलेज के छात्रों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और समय पर पूरी कर ली जाएंगी। राज्यपाल ने आईटीडीए को आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए डैशबोर्ड तैयार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा बल्कि राज्य की संस्कृति और उत्पादों को भी प्रदर्शित करेगा। आयोजन के दौरान प्रदेशभर में खेल का माहौल तैयार करने और इसे भव्य बनाने का आह्वान किया गया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us