जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
चमोली: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। भू-बैकुंठ कही जाने वाली इस धाम नगरी में कपाट बंद होने के अवसर पर बदरी विशाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
समारोह के तहत रावल द्वारा माता लक्ष्मी को गर्भगृह में स्थापित कर घृत कंबल ओढ़ाया गया। परंपरा के अनुसार रावल ने इस अवसर पर स्त्री वेश धारण किया और लक्ष्मी की सहेली के रूप में उन्हें श्री नारायण के साथ स्थापित किया। यह घृत कंबल माणा की कुंवारी कन्याओं द्वारा स्थानीय बकरी की ऊन से तैयार किया गया है।
सुबह चार बजे से प्रारंभ हुए पुष्प शृंगार, महा अभिषेक, बाल भोग और राजभोग की प्रक्रिया सुबह नौ बजे तक चली। कपाट बंद होने से पहले मंदिर के सिंह द्वार की अद्भुत छटा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस वर्ष अब तक लगभग 16 लाख 55 हजार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। परंपरा अनुसार 26 नवंबर को उद्धव जी, कुबेर जी और शंकराचार्य जी की गद्दी डोली पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में राष्ट्रीय संगोष्ठी में गूंजा संदेश— साहित्य ही समाज की पहचान
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply