Date Filter

Crime

उत्तराखंड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में मिला शव

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में मल्ली देवरिया गांव की पारूल ने अपने प्रेमी रईस अहमद उर्फ बाबू के साथ मिलकर पति हरीश की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

15 मार्च की रात हरीश लापता हुआ था और 17 मार्च को उसका शव बरामद हुआ। पारूल ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और भाई की शिकायत पर पुलिस ने सख्ती से जांच की। पूछताछ में पारूल और रईस ने हत्या की बात कबूल की।

हरीश ने पारूल से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ साल बाद पारूल का रईस से अवैध संबंध हो गया। दोनों अक्सर साथ घूमते थे, यहां तक कि 31 दिसंबर को नैनीताल भी गए थे। रईस के घर आने-जाने से हरीश को शक हुआ और घर में झगड़े होने लगे।

पारूल ने बताया कि हरीश शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने रईस के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। हत्या में इस्तेमाल तकिया और मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस टीम ने पूरे मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us