उत्तराखंड भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यसमिति, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
देहरादून: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुल 178 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें 32 विशेष आमंत्रित सदस्य, 121 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 25 स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
32 विशेष आमंत्रित सदस्य
भाजपा की विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में 32 नेताओं को जगह मिली है। हालांकि, पौड़ी और चंपावत जिलों से किसी नेता को इसमें शामिल नहीं किया गया है। राज्य के अन्य 10 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।
121 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
प्रदेश कार्यसमिति की सबसे बड़ी सूची में 121 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें उत्तराखंड के सभी जिलों से जुड़े नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी ने इसके जरिए संगठन में व्यापक क्षेत्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की है।
25 स्थाई आमंत्रित सदस्यों में शीर्ष नेतृत्व
स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में 25 नेताओं को जगह मिली है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा सांसद और विधायक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
2027 चुनाव से पहले संगठन को मजबूती
प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है। कार्यसमिति में संगठन, सरकार और जनप्रतिनिधियों को शामिल कर पार्टी ने बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
