उत्तराखंड में मानसून का कहर: 1,944 सड़कें बाधित, ₹211 करोड़ के नुकसान का अनुमान

file_0000000025448207a074e3cd4dcaf00a

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते सड़कें लगातार प्रभावित हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, 21 जून से 12 अगस्त 2026 तक 1,944 सड़कें बाधित हुईं। इनमें 1,821 सड़कें खोल दी गई हैं, जबकि 102 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों को सुचारु करने में अब तक करीब 19 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि उन्हें पूर्व स्थिति में लाने के लिए 211.10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान ह

पौड़ी में सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित

पौड़ी जिले में सबसे अधिक 375 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इसके बाद टिहरी में 261, चमोली में 186, पिथौरागढ़ में 182, अल्मोड़ा में 181 और देहरादून में 173 सड़कें बाधित हुईं। ऊधमसिंह नगर में सबसे कम एक सड़क प्रभावित हुई है।

बाधित सड़कों में 1,629 विलेज रोड, 144 स्टेट हाईवे, 86 मुख्य जिला मार्ग, 70 अन्य जिला मार्ग और 18 राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

पिछले साल भी करीब 2 हजार सड़कें हुई थीं बाधित

पिछले मानसून सीजन में 21 जून से 30 सितंबर 2025 के बीच 1,997 सड़कें बाधित हुई थीं। इन्हें खोलने में 91.83 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि स्थायी सुधार के लिए 313.43 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी सड़क 24 घंटे से ज्यादा बंद न रहे। संवेदनशील मार्गों पर मशीनें तैनात की गई हैं। हालांकि, कई बार एक ही सड़क के अलग-अलग हिस्सों में नुकसान होने से उसे पूरी तरह सुचारु करने में समय लगता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो