रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की सौगात, मुफ्त बस यात्रा समेत 4 बड़े ऐलान

file_00000000d2588211a31d631511f156a9

चकरपुर: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। चकरपुर में आयोजित समारोह में उन्होंने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े फैसलों का ऐलान किया।

60 साल से मुफ्त रोडवेज यात्रा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यह सुविधा 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है।

देहरादून में 10 पिंक ई-बसें

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में संचालित होने वाली बसों में से 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित की जाएंगी। भविष्य में इस सुविधा को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक भी बढ़ाया जाएगा।

स्वरोजगार ऋण की सीमा बढ़ी

महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये की जाएगी। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

हाईटेक टॉयलेट और लखपति दीदी

महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रमुख सार्वजनिक व पर्यटन स्थलों पर हाईटेक टॉयलेट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

समारोह में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो