बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

file_000000007f948208a5438c34bbde9971

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में भारतीय सेना और जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी पहचान है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय मजबूत करने के साथ युवाओं को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों और सैन्य प्रदर्शनी के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर सीमांत क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और आजीविका को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश में 3.10 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए भारतीय सेना और जिला प्रशासन को बधाई दी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो