सबदरखाल ने दिनेश-जयन्ती देवी मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता
पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक के अंतर्गत बेतालधार के मैदान में 22 और 23 मई को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिनी स्टेडियम में स्व. श्री दिनेश चंद्र भट्ट एवं स्व. श्रीमती जयन्ती देवी मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में स्थानीय क्षेत्र की 9 टीमें सम्मिलित हुईं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच सबदरखाल और पिंडवाड़ा के बीच खेला गया, जिसमें सबदरखाल की टीम ने पिंडवाड़ा की टीम को लगातार 2 सेटों में हराकर ट्रॉफी एवं 11,000 रुपये की राशि अपने नाम की। उपविजेता टीम पिंडवाड़ा को ट्रॉफी एवं 5500 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मैन ऑफ द फाइनल मैच का पुरस्कार पिंडवाड़ा के आमुख को दिया गया तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार सबदरखाल की टीम के नीरज को दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री विमल भट्ट ने बताया कि उनके पिताजी कभी अपने जमाने की वॉलीबॉल टीम के कप्तान हुआ करते थे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उचित मंच देना है।
श्री विमल भट्ट ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने पिता स्व. दिनेश चंद्र भट्ट (पूर्व प्रधानाचार्य, ग्राम फलस्वाड़ी, सितोनस्यूँ, कोट ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल) की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उत्तराखण्ड ग्रुप द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में ग्रुप के प्रबंधनिदेशक श्री महेश खंकरियाल ने कहा कि श्री विमल भट्ट जी द्वारा इस तरह के आयोजनों से पहाड़ों के युवाओं को एक मंच मिलेगा जिससे वे अपनी प्रतिभाओं को निखार पायेंगे। श्री चक्रधर खंकरियाल ने सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर श्री एस. एस. रोधाण, श्री प्रमोद, श्री चित्रमणी पोखरिया, श्री अनूप, श्री प्रवीण भट्ट, श्री वरिन्द्र भट्ट, एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद विजलवाण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अपंजीकृत तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं: उत्तराखंड सरकार
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply