Date Filter

Uttarakhand

नकली शराब फैक्ट्री भंडाफोड़; एक गिरफ्तार, एक फरार



एसटीएफ ने आबकारी विभाग और थाना आईटीआई की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर में भारत
अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा जहाँ से 25 पेटी नकली शराब, केमिकल, उत्तराखंड सरकार के फर्जी होलोग्राम, गुलाब मार्का के रैपर, कच्चा माल और उपकरण बरामद किए हैं।

काशीपुर क्षेत्र में पिछले एक माह से अवैध शराब फैक्ट्री चल रही थी जहाँ से नकली शराब को जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। नकली शराब बनाने के लिए केमिकल और अन्य रॉ मैटेरियल को उत्तर प्रदेश से सप्लाई कर लाया जाता था। नकली शराब को बनाने वाले मुख्य आरोपी के ऊपर उत्तराखंड और आबकारी विभाग में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में एक आरोपी गिरफ़्तारी हुई है जबकि एसटीएफ शराब माफिया के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

बता दें कि एसटीएफ को पिछले काफी दिनों से सूचना मिल थी कि जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में किसी मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। एसटीएफ टीम लगातार कार्य करते हुए शुक्रवार टीम ने शराब फैक्ट्री के रूप में तब्दील हुए मकान का पता लग गया। इस पर टीम द्वारा तुरन्त आबकारी विभाग और थाना आईटीआई की टीम को साथ लेकर कार्रवाई की गई। मकान को घेरकर रेड की गयी तो अंदर नकली शराब बनायी जा रही थी।

टीम को देखकर एक व्यक्ति तुरन्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मकान के अंदर से भारी मात्रा में गुलाब मार्का की तैयार नकली शराब और केमिकल, कच्चा माल और नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। इसके साथ ही हजारों की संख्या में उत्तराखंड सरकार के फर्जी होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। दोनों युवकों द्वारा किराये पर मकान लेकर पिछले एक महीने से उसमें नकली शराब की फैक्ट्री चलायी जा रही थी जो कि एक रिहायशी इलाका था। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी।

पुलिस के अनुसार तैयार शराब को उत्तराखंड के कई जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था। नकली शराब को बनाने के लिए रॉ मैटेरियल और उपकरण उत्तर प्रदेश से जिस व्यक्ति द्वारा सप्लाई कराये जा रहे थे, उसका भी सुराग एसटीएफ को मिला है, जिस पर आगे कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल टीम द्वारा थाना आईटीआई काशीपुर में गिरफ्तार आरोपी के खिपाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us