उत्तराखंड में हुआ 33512 किलोमीटर सड़क निर्माणः महाराज
प्रदेश लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात मार्च 2024 तक राज्य में कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात राज्य में मार्च 2024 तक कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
महाराज ने बताया कि मार्च 2025 तक लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की लम्बाई 33683 किमी० हो जायेगी। पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा के दृष्टिगत वर्तमान में 187 सड़के बंद हैं जिसमें से 18 सड़कों को खोल दिया गया है तथा 151 जे०सी०बी० मशीनें क्षतिग्रस्त मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों को चुस्त दुरुस्त कर सड़कों के खुलने के पश्चात चारधाम यात्रा फिर से प्रारंभ कर दी जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पासपोर्ट सेवाएँ 30 अगस्त को रहेगी बंद
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply