Date Filter

Education

समर्थ पोर्टल अब विश्वविद्यालयों के नियंत्रण में, उच्च शिक्षा में सुधार के कदम

उच्च शिक्षा में सुधार और सुचारू प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए समर्थ पोर्टल की कमान अब सीधे राजकीय विश्वविद्यालय संभालेंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ कि नैक से सी ग्रेड प्राप्त महाविद्यालयों को ए ग्रेड तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में केंद्रीय विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर लागू किया जाएगा। इससे छात्रों को समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और वे केंद्रीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

उच्च शिक्षा में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। राज्य के हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा ताकि कोई युवा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। सभी महाविद्यालयों में 180 दिन का शैक्षणिक सत्र अनिवार्य होगा और शिक्षकों, प्राचार्यों एवं छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

उच्च शिक्षा का डिजिटलीकरण किया जाएगा और इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, महाविद्यालयों में सोलर पैनल और छात्रों के लिए ओपन जिम लगाए जाएंगे। रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही छात्रों के लिए एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर जैसी गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि एक वर्ष के भीतर सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा, हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में शोधपरक, रोजगारपरक और गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। इन फैसलों से उच्च शिक्षा में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us