रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 24 घायल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 28 यात्री सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना भीमताल और हल्द्वानी के बीच अंजाली नामक स्थान पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस खाई में जा गिरी। घायलों को स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।"
गौरतलब है कि आज सुबह ऋषिकेश-देहरादून रोड पर भी एक बस हादसा हुआ था, जिसमें 45 स्कूली छात्राएं सवार थीं। गनीमत रही कि सभी छात्राएं मामूली रूप से घायल हुईं।
सरकार ने इस हादसे की गंभीरता से जांच कराने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
खनन माफियाओं पर डीएम का सख्त रुख, अवैध खनन पर तुरंत कार्रवाई के आदेश
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply