गिरफ्तारी और एनकाउंटर के डर से साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला से 61 लाख की ठगी
देहरादून में साइबर अपराधियों ने एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 14 दिनों तक मानसिक प्रताड़ना देकर उनसे 61 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड से अवैध लेनदेन और गिरफ्तारी का डर दिखाकर यह ठगी की।
जीएमएस रोड निवासी उमेश बाला ने बताया कि 4 दिसंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने दावा किया कि उनके क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपये का अवैध लेनदेन हुआ है। इसके बाद अलग-अलग कॉल्स में खुद को हैदराबाद क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताने वाले ठगों ने कहा कि उनका आधार कार्ड, जो हरिद्वार में चोरी हुआ था, का इस्तेमाल अपराधियों ने किया है।
महिला को डराते हुए ठगों ने कहा कि वह एक कुख्यात गैंग में फंस चुकी हैं और अब उनकी गिरफ्तारी या एनकाउंटर हो सकता है। ठगों ने इस डर का फायदा उठाते हुए महिला से लगातार पैसों की मांग की। डर के मारे महिला ने अपने जेवर गिरवी रखकर भी ठगों द्वारा बताए गए खातों में पैसे भेज दिए।
साइबर ठगों ने महिला से अलग-अलग दिनों में पैसे वसूले, जिसमें 5 दिसंबर को 10 लाख, 6 दिसंबर को 12 लाख, 7 दिसंबर को 9 लाख, 11 दिसंबर को 13 लाख और 18 दिसंबर को 7 लाख रुपये ठगे गए।
सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि उमेश बाला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर विश्वास न करें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 24 घायल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply