उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां जंगल लगातार धधक रहे हैं।
वन विभाग के अनुसार कम बारिश, सूखी जमीन और गर्म हवाएं आग फैलने की बड़ी वजह हैं। राज्य के चीड़ वन भी खतरे को बढ़ा रहे हैं, क्योंकि चीड़ की सूखी पत्तियां (पिरुल) आग को तेजी से फैलाने का काम कर रही हैं। पहाड़ी ढलानों और तेज हवाओं के कारण आग कुछ ही समय में बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रही है।
अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी में आबादी के पास फैले चीड़ वन खतरा बढ़ा रहे हैं, जबकि उत्तरकाशी और टिहरी में कम वर्षा और बढ़ती गर्मी से जंगल सूख रहे हैं। पिथौरागढ़ में भी आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से अब तक जंगल की आग की 15,387 घटनाओं में 24,668 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं में अब तक 36 लोगों की मौत और 76 लोग घायल हो चुके हैं।
मुख्य वन संरक्षक (वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन) सुशांत पटनायक ने बताया कि संवेदनशील जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है और फायर वाच टावर व त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय किए गए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
-
हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
-
गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
-
आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
-
Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
-
पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
-
उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
-
भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
-
उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
-
24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended
-
चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों पर मुख्य सचिव की बड़ी समीक्षा बैठक
-
उत्तराखंड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हर्षिल और गंगोत्री के विशेष बूथों का निरीक्षण
-
Uttarakhand Defence Academy to Offer Free SSB Coaching to NDA Qualifiers
-
उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, आग बुझाने में दो की मौत; टिहरी में हाई अलर्ट
-
IIT Roorkee Signs Agreements for Next-Gen Battery Technologies
-
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन नकली दवा रैकेट का खुलासा
-
केदारघाटी और जोशीमठ में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार
-
‘Path to Viksit Bharat Goes Through Harit Bharat’: Union Minister Bhupender Yadav
-
उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO, लगेंगे विशेष कैंप

Leave A Reply