Date Filter

Uttarakhand

पौड़ी पहुंचेगी केंद्र सरकार की टीम, किसानों से होगा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को वैज्ञानिक दिशा देने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान (खरीफ 2025) अब उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम पौड़ी जनपद का दौरा करने जा रही है। यह टीम 10 जून को बीरोंखाल ब्लॉक तथा 11 जून को देवराड़ी देवी, पौखड़ा में खंड स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेगी।

इस दौरान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी — उप सचिव श्री अनूप सिंह बिष्ट, उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती तथा क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री श्री जिस्नु के. जे. — स्थानीय किसानों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रमों में किसानों को नई कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जल प्रबंधन, जैविक खेती, कृषि नवाचार, सरकारी योजनाएं तथा बाजार से जुड़ाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

साथ ही, विकसित कृषि संकल्प अभियान (खरीफ 2025) की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य समेत सभी संबंधित विभागों को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “अमृत काल” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य है – “समृद्ध किसान, सशक्त भारत।”

अभियान का उद्देश्य और व्यापकता

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर शुरू हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक देशभर में किया जा रहा है। इसके तहत 16,000 कृषि वैज्ञानिकों की टीम किसानों से सीधा संवाद कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है – वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती के माध्यम से किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि।

उत्तराखंड के किसानों को इस अभियान से जोड़कर राज्य में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलवायु अनुकूल खेती और कृषि नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us