Date Filter

Uttarakhand

कांग्रेस उत्तराखंड में शुचिता आधारित राजनीति व नई सरकार लाएगी: गणेश गोदियाल

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कैंपेन कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रचार प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत का रविवार को कांग्रेस भवन देहरादून में भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पार्टी रैली निकाली गई।

कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए गोदियाल ने कहा कि संगठन की असली ताक़त जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की राजनीति में “जूं पड़ चुकी है” और कांग्रेस उत्तराखंड में शुचिता, पारदर्शिता व जवाबदेही की राजनीति फिर स्थापित करेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस जनता की इच्छाओं के अनुरूप सरकार बनाएगी।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की विरासत समाज को जोड़ने और सशक्त करने की है, और अब संगठन नए उत्साह व एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि अन्याय, अहंकार और झूठ से है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की नई टीम 2027 में मजबूती से मैदान में उतरेगी। उन्होंने नव नेतृत्व को “पाँच पांडव” बताते हुए जीत का दावा किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि लक्ष्य जनता का विश्वास पाना है। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि “तोड़ो उत्तराखंड” की नीति का जवाब “जोड़ो उत्तराखंड” से दिया जाएगा।
प्रीतम सिंह ने इसे संगठन में नई ऊर्जा और परिपक्व नेतृत्व का प्रतीक बताया, जबकि करन माहरा ने दावा किया कि जनता 2027 में कांग्रेस पर भरोसा करेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us