देहरादून–टिहरी–श्रीनगर–गौचर रूट पर शुरू होंगी तीन नई हेली सेवाएँ
देहरादून: उत्तराखंड में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उड़ान योजना के तहत तीन नई हेली सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। ये सेवाएँ देहरादून से टिहरी, टिहरी से श्रीनगर और श्रीनगर से गौचर तक संचालित होंगी। हेरिटेज एविएशन द्वारा संचालित यह सेवा शनिवार, 6 दिसंबर से शुरू हो रही है।
इन हेली सेवाओं का संचालन दिन में दो बार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को समय की बचत और बेहतर परिवहन विकल्प मिल सकेगा।
देहरादून (जौलीग्रांट) से नई टिहरी की उड़ान सुबह 10:15 बजे ₹2000 किराए पर चलेगी। टिहरी से श्रीनगर की सेवा सुबह 10:30 बजे और श्रीनगर से गौचर की उड़ान सुबह 10:45 बजे ₹1000 किराए पर उपलब्ध होगी।
वापसी उड़ानें क्रमवार 11:00 AM, 11:15 AM और 11:30 AM पर चलेंगी। दोपहर में भी 2:30 PM पर देहरादून से टिहरी की दूसरी उड़ान उपलब्ध होगी।
प्रदेश सरकार लगातार दुर्गम क्षेत्रों तक हवाई पहुंच मजबूत करने पर काम कर रही है। नई सेवाओं से यात्रियों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को तेज़ और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हर्बल सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर: सीएम धामी
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply