जोशीमठ का दर्द सरकार समझने को तैयार नहीं: कांग्रेस
जोशीमठ में हुए भूस्खलन से हर कोई वाकिफ है, हालाँकि अभी भी दरारें भरी नहीं हैं, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होने से बारिश का पानी पहाड़ के भीतर समाने का खतरा बना है। इसके अलावा 14 पॉकेट ऐसे हैं, जहाँ खड़े 800 से अधिक जर्जर भवन पहाड़ पर भार बने हैं। साल भर गुजर जाने के बाद फिर से मानसून दस्तक देगा, लेकिन अभी तक पहाड़ की स्थिरता के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
जबकि वैज्ञानिकों की रिपोर्ट ने इन सभी कामों को जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की सिफारिशें की थीं।इसी को लेकर अब विपक्ष सरकार पर निशाना साधता नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है की जोशीमठ के दर्द को तो यह सरकार समझने का नाम ही नहीं ले रही है और लगातार जो दावे जोशीमठ को लेकर सरकार द्वारा किए गए वह धरातल पर उतरे ही नहीं ।
मकानों में जब दरारे आई तब सरकार ने कहा कि हम जोशी का पुनर्वास करेंगे, लोगों को मुआवजा देंगे लेकिन आज तक इसका पता नही है की पुनर्वास कहा होगा ना ही लोगों को विश्वास में लिया गया। बिष्ट कहा की स्थानीय जनता इसका विरोध कर रही है और मांग कर रही है और की इन जख्मों को भरा जाए लेकिन सरकार की ओर से बयानबाजी के अलावा कोई काम नहीं हुआ है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा मानसून सीजन में पूरी तैयारी होने का दावा करती नजर आ रही है। भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है की जोशीमठ का मामला सरकार के संज्ञान में है और सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा की जोशीमठ में कोई अनहोनी न हो वहाँ लोगों को दिक्कतें न आए इसके लिए हम लोग पूरी तरीके से तैयार हैं और अगर कोई विषय ऐसा आयेगा तो सरकार उस पर कार्यवाही करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सौंग पेयजल योजना के लिए कनार-काटन गाँव चिन्हित
Latest Newst
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Leave A Reply