अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में प्रदर्शन, उत्तराखंड बंद का सीमित असर
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति के बावजूद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग को लेकर ‘उत्तराखंड बंद’ का आह्वान किया। हालांकि, बंद का असर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहा।
सुबह अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले यूकेडी, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता घंटाघर पर जुटे। वहां से पैदल मार्च करते हुए पलटन बाजार पहुंचे और व्यापारियों से शांतिपूर्ण तरीके से दुकानें बंद रखने की अपील की। जुलूस के कोतवाली की ओर बढ़ते ही कई प्रतिष्ठान दोबारा खुल गए, जिससे बंद का प्रभाव कम दिखा। प्रदर्शन दोपहर करीब डेढ़ बजे गांधी पार्क में समाप्त हुआ।
वहीं, वाम मोर्चा और जन संगठनों ने गांधी पार्क से घंटाघर तक अलग मार्च निकालकर कथित वीआईपी की भूमिका उजागर करने और न्यायिक निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराई। संघर्ष मंच ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर प्री-बजट बैठक में उत्तराखण्ड की अहम मांगें
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply