देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकली स्वदेशी संकल्प दौड़
देहरादून: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश—“उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत”—युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए सतत प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है और वर्ष 2047 तक इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा व कौशल विकास पर ध्यान देने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आग्रह किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में प्रदर्शन, उत्तराखंड बंद का सीमित असर
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply