Date Filter

Politics

देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून के बन्नू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित `छात्रों की गूंज` कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन घटनाओं से लाखों युवाओं और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों की मेहनत लगाते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनके सपने टूट जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में करोड़ों युवाओं को इसका नुकसान हुआ है। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ अभिनय सर ने भी पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई।
इस दौरान राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़ी छात्रा रिया थापा को याद किया। उनके पिता ने मंच से बताया कि पेपर लीक के बाद रिया गहरे तनाव में आ गई थी।

देहरादून पहुंचने पर राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए ढाई लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

Stay Connected With Us

Subscribe Us