उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
देहरादून: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेशभर में हेलिपोर्ट और हेलीपैड नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने देहरादून को सभी जिला मुख्यालयों से हवाई सेवा के जरिए जोड़ने, पौड़ी और लैंसडाउन के लिए नियमित हवाई संपर्क की संभावनाएं तलाशने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने उधमसिंह नगर के पराग फार्म में राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू करने को कहा। साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम जल्द स्थापित करने, पूरे प्रदेश में एटीसी नेटवर्क विकसित करने, ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और पीटीजेड कैमरे लगाने तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए एयर स्ट्रिप या हेलीपोर्ट विकसित करने पर भी जोर दिया। वहीं पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के साथ कुमाऊं क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी का व्यापक खाका तैयार करने और उड़ान-2 योजना के तहत सभी जिलों के लिए नए हवाई रूट प्रस्तावित करने को कहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
Latest Newst
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश

Leave A Reply