Date Filter

Uttarakhand

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

गोपेश्वर/ऋषिकेश: बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले में एसआईटी ने आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को रविवार रात देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे गोपेश्वर की अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि जांच में गबन के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। नौटियाल का लैपटॉप जब्त किया गया है और उसके पास से एक शालिग्राम शिला भी बरामद हुई है।

मामला 2 जुलाई को दान-चढ़ावे की गणना के दौरान सामने आया था। आरोप है कि नौटियाल ने नकदी के बंडल और सोने-चांदी के सिक्कों के पैकेट गायब किए। बीकेटीसी की विभागीय जांच में भी हेराफेरी की पुष्टि हुई है और 18 पन्नों की रिपोर्ट एसआईटी को सौंप दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति मंगलवार से बदरीनाथ में जांच शुरू करेगी। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में नौटियाल कथित रूप से नकदी और आभूषण गणना स्थल से ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us