नैनीताल में एक युवती से संपर्क में आए 19 युवक एड्स संक्रमित पाए गए
नैनीताल जिले के रामनगर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महज पांच महीने में यहाँ 19 लोग HIV संक्रमित पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि अधिकांश युवक एक किशोरी के साथ संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि युवती के संपर्क में आए अन्य लोग भी एचआईवी संक्रमित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब HIV संक्रमित सभी लोगों की काउंसलिंग शुरू कर दी है। साथ ही उनका इलाज भी किया जा रहा है। नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत बताया कि नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में पिछले 4 सालों में 75 एचआईवी पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, लेकिन इस साल अप्रैल महीने से लेकर अभी तक एचआईवी संक्रमित के 19 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।
स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि इस साल HIV पॉजिटिव युवा ज्यादा हैं। बताया जा रहा है कि HIV पॉजिटिव ज्यादातर लोग एक किशोरी के संपर्क में आए हैं। बताया जा रहा कि किशोरी ड्रग्स एडिक्ट है। युवक ड्रग्स का लालच देकर उसके संपर्क में आए हैं, जहां संपर्क में आए लोगों की तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने जांच कराई तो HIV पॉजिटिव पाए गए हैं।
अस्पताल पहुँचे युवकों की जब जांच हुई तो पता चला कि वे सभी एचआईवी पॉजिटिव हैं। सभी HIV पॉजिटिव युवकों के होश फाख्ता हो गए। काउंसलर की पूछताछ के दौरान केवल इसी किशोरी का नाम सामने आया, जिससे स्पष्ट हुआ कि रामनगर क्षेत्र में एक किशोरी की वजह से अधिकांश लोग HIV संक्रमित हो रहे हैं।
अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 26 नए मामले सामने आए, जबकि इसी साल अप्रैल से अक्टूबर तक 19 लोग संक्रमित पाए गए जो सभी युवावस्था में हैं।
नैनीताल सीएमओ हरीश पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेमिनार और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को निशुल्क दवा दी जाती है। उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
विरासत महोत्सव का समापन अद्भुत यादों के साथ
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply